हिमाचल में 10वीं कक्षा के 1.16 लाख छात्र प्रमोट, 31 मई तक होंगे दाखिले

हिमाचल (Himachal) में 10वीं कक्षा (10th Class) के 1.16 लाख छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट (Promote) कर दिया है। हिमाचल (Himachal) में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने छात्रों को प्रमोट (Promote) करने का फैसला लिया था। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को 31 मई तक
 | 
हिमाचल में 10वीं कक्षा के 1.16 लाख छात्र प्रमोट, 31 मई तक होंगे दाखिले

हिमाचल (Himachal) में 10वीं कक्षा (10th Class) के 1.16 लाख छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट (Promote) कर दिया है। हिमाचल (Himachal) में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने छात्रों को प्रमोट (Promote) करने का फैसला लिया था। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को 31 मई तक 10वीं कक्षा (10th Class) के छात्रों को रोल ऑन आधार पर 11वीं में दाखिला देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से परिणाम जारी होने के बाद रोल ऑन आधार पर हुए दाखिलों को नियमित में बदल दिया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट करने की योजना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि बुधवार से 11वीं में दाखिले देने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

कोरोना कर्फ्यू के चलते 31 मई तक शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन माध्यम से भी दाखिले किए जाएंगे। दाखिलों की प्रक्रिया पूरी होते ही छात्रों की ‘हर घर पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी। 12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित हैं।

 

नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को अंक सुधार का मौका

प्रदेश में 10वीं कक्षा के साथ-साथ नौवीं और 11वीं कक्षा से अगली कक्षाओं में प्रमोट किए छात्रों को भी अंक सुधार का मौका भी मिलेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात सुधरते ही शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग इन तीनों कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षाएं करवाएगा। सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में भी 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने की अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार की ओर से इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड को निर्देश जारी हो गए हैं। इन दोनों कक्षाओं की अंक सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार के लिए परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला लेगा।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।