Himachal News : स्‍कूल लैब में तीन छात्राओं पर फेंका तेजाब

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के एक स्कूल की तीन छात्राओं पर साथी छात्र ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला टौणी देवी क्षेत्र से 16 किलोमीटर दूर उटपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है व छात्राएं
 | 
Himachal News : स्‍कूल लैब में तीन छात्राओं पर फेंका तेजाब

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के एक स्कूल की तीन छात्राओं पर साथी छात्र ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला टौणी देवी क्षेत्र से 16 किलोमीटर दूर उटपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है व छात्राएं भी इसी कक्षा की हैं। प्रैक्टिकल के दौरान यह घटना पेश आई है।
बताया जा रहा है छात्र ने लैब में मौजूद एसिड को पेन में डाला व फ‍िर उसे छात्राओं की तरफ फेंक दिया। इससे छात्राओं के चेहरे को नुकसान पहुंचा है। स्‍कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार का कहना है कि वह अवकाश पर हैं, लेकिन इसके बारे में स्‍टाफ से जानकारी मिली है। संबंधित अध्‍यापक और लैब एटेडेंट की भूमिका की जांची जाएगी। यह जांच का विषय बना हुआ है कि इस घटना के वक्‍त संबंधित अध्‍यापक और लैब सहायक कहां थे ?
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ने टीम मौके पर भेज दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्‍वयं एसपी इस मामले को देख रहे हैं। उन्‍होंने कहा आरोपी नाबालिग है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है कि यह घटना हंसी मजाक में हुई है या किसी रंजिश के तहत छात्र ने ऐसा किया है।
उल्लेखनीय है कि12 साल पहले जिला मंडी में भी एक बड़ा एसिड अटैक हुआ था। मंडी में दर्जी की दुकान करने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक ने बस में सवार युवती पर तेजाब फेंक दिया था। हादसे में दो युवतियां बुरी तरह से झुलस गई थीं। इन युवतियों को सरकार ने बीते दिनों ही 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया है। इसके बाद अब हमीरपुर में एसिड अटैक का बड़ा मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।