HIMACHAL / अभिभावकों को राहत, सिर्फ TUTION FEE ले सकेंगे निजी स्कूल
शिमला। जयराम मंत्रिमंडल ने HIMACHAL के लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। निजी स्कूल मार्च से लॉकडाउन जारी रहने तक सिर्फ ट्यूशन फीस (TUTION FEE) ही ले पाएंगे। TUTION FEE भी बढ़ाकर नहीं, बल्कि पिछले साल की तय ही वसूलेंगे। ऐसा न किया तो HIMACHAL में यह अपराध होगा। इससे निजी स्कूलों में पढ़ने वाले साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों को राहत मिली है।
ये भी पढ़ें-निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंगः शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि निजी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को कहा है। फीस न चुकाने की सूरत में किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रोकी जाएगी। निजी स्कूलों को शिक्षकों और गैर शिक्षकों को पूरा वेतन देने, किसी भी कर्मी को नौकरी से नहीं निकालने और वेतन में कमी न करने के निर्देश दिए हैं।
फीस नहीं चुकाने की सूरत में भी बच्चे की पढ़ाई रखनी होगी जारी
शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग ने टयूशन फीस लेने का पहला और टयूशन फीस व एनुअल चार्जिस वसूलने का दूसरा प्रस्ताव बैठक में रखा। सरकार ने विस्तृत चर्चा के बाद सिर्फ टयूशन फीस वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि निजी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को कहा गया है। फीस नहीं चुकाने की सूरत में किसी भी बच्चे की पढ़ाई को रोका नहीं जा सकेगा।
कर्मियों को देना होगा पूरा वेतन, नौकरी से भी नहीं निकाल सकेंगे
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया है कि निजी स्कूलों को शिक्षकों और गैर शिक्षकों का पूरा वेतन देना होगा। किसी भी कर्मी को नौकरी से नहीं निकालने और वेतन में कमी नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व परेशान है। इस संकट की घड़ी में निजी स्कूलों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस फैसले की जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। अभी स्कूलों को प्रदेश में खोलने का कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इसको लेकर विचार किया जाएगा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

