हिमाचल में शिक्षक यहां बैठकर चैक करेंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए अगली कक्षा में प्रमोट करने के बाद हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड की कक्षाओं के यानी 12वीं और 10वीं कक्षाओं के पेपर शिक्षक अब घर बैठकर कर चेक करेंगे।
सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब एसओएस, 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के घर पर ही भेजेगा। बोर्ड ने इसकी पूरी व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा 12वीं और एसओएस के तहत बची शेष विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद होंगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड ने इस संबंध में कुछ अहम फैसले लिए, जिन्हें अब प्रदेश सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिन शेष विषयों की बोर्ड परीक्षाएं बची हैं, उनमें छात्रों की संख्या बहुत कम है। इनमें से हर परीक्षा केंद्र पर छात्रों की संख्या भी सात से आठ के करीब है। इनकी परीक्षाएं भी लाॅकडाउन खत्म होने के बाद करवाई जाएंगी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

