हमीरपुर के शिक्षक नरदेव सिंह को मिला नेशनल एचीवर राष्ट्रीय शिक्षा अवार्ड

हमीरपुर/बड़सर। शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teacher Award) विजेता नरदेव सिंह (NARDEV SINGH) ने एक और खिताब हासिल किया है। नरदेव सिंह (NARDEV SINGH) को नेशनल एचीवर राष्ट्रीय शिक्षा अवार्ड (National Achiever Education Award) से नवाजा गया है। नरदेव सिंह उपमंडल बड़सर के ज्योली देवी के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति ने नरदेव
 | 
हमीरपुर के शिक्षक नरदेव सिंह को मिला नेशनल एचीवर राष्ट्रीय शिक्षा अवार्ड

हमीरपुर/बड़सर। शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teacher Award) विजेता नरदेव सिंह (NARDEV SINGH) ने एक और खिताब हासिल किया है। नरदेव सिंह (NARDEV SINGH) को नेशनल एचीवर राष्ट्रीय शिक्षा अवार्ड (National Achiever Education Award) से नवाजा गया है। नरदेव सिंह उपमंडल बड़सर के ज्योली देवी के रहने वाले हैं।

 

राष्ट्रपति ने नरदेव सिंह को बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teacher Award) से नवाजा था। हाल ही में नरदेव को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने नेशनल एचीवर राष्ट्रीय शिक्षा अवार्ड से नवाजा है। नरदेव सिंह वर्तमान में उपमंडल बड़सर के सीनियर सैकेंडरी स्कूल जौंडे अंब में बतौर रसायन विज्ञान के प्रवक्ता है।

 

बताते चलें कि शिक्षा जगत में बहुत ज्यादा उपलब्धियां होने व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को यह अवार्ड दिया जाता है। इसी के चलते नरेदव सिंह को इस अवार्ड से नवाजा गया है। शिक्षा विभाग में ओबरआल परफारमेंस के आधार पर एचीवर फार्म के द्वारा अवार्ड दिया गया है। नरदेव सिंह के कार्य को उत्कृष्टता की श्रेणी में मानते हुए अवार्ड दिया गया है। पूरे भारत में केवल पांच ही अध्यापकों को आवार्ड दिया गया है।

 

देशभर के पांच शिक्षकों को मिला अवार्ड

गौरतलब है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कोविड, व्यापार, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हर साल ही एचीवर अवार्ड दिया जाता है। पूरे देश भर से विभिन्न क्षेत्रों से 50 लोगों को एचीवर अवार्ड दिया गया है। शिक्षा जगत से देश भर से केवल पांच ही शिक्षकों को अवार्ड से नवाजा गया है। गत सप्ताह दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल के द्वारा समारोह में अवार्ड वितरित किए गए है।

 

जौड़े अंब स्कूल के लिए हीरा हैं नरदेव सिंह

शिक्षक नरदेव सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें नेशनल एचीवर अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के अलावा शिक्षा क्षेत्र में मेरे कार्य को देखते हुए यह अवार्ड मिला है। उधर, जौडे अंब स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र ठाकुर ने अवार्ड मिलने पर शिक्षक नरेदव सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये स्कूल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए नरदेव सिंह बहुत ही नायाब हीरा है, जो कि स्कूल को भी आगामी दिनों में बुलदियों पर ले जाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।