पल्लवी मिस फ्रेशर, काजल मिस ब्यूटी और मनीषा बनी मिस पर्सनल्टी

कांगड़ा। शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( कांगड़ा ) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा, अकैडमिक हेड मल्लिका शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित
 | 
पल्लवी मिस फ्रेशर, काजल मिस ब्यूटी और मनीषा बनी मिस पर्सनल्टी

कांगड़ा। शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( कांगड़ा ) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा, अकैडमिक हेड मल्लिका शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए, जिसमें उन्होंने अपना-अपना हुनर दिखाया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। मिस ब्यूटी काजल, मिस पर्सनल्टी मनीषा और मिस फ्रेशर पल्लवी चुनी गईं। अंत में कॉलेज प्राचार्या ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।