CBSE 12th Result OUT : सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं के लिए अभी इंतजार

CBSE 12th Result 2024 Live Updates : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
 | 
CBSE 12th Result 2024 Live Updates : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

CBSE 12th Result 2024 Live Updates : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट  DigiLocker कोड्स  और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है। 

 

वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पीटिशन से बचने के लिए इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी।

स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। अगर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की बात करें तो पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन टॉप पर रहा था।

CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई ने स्कूलों के लिए डिजिलॉकर के 6 अंकों के एक्सेस कोड जारी कर दिए हैं। वहीं स्कूल प्रशासन प्रत्येक छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एक्सेस कोड आवंटित करेगा। आइए जानते हैं, छात्र DigiLocker पर कैसे अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • स्टेप 1-   सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbs
  • स्टेप 2- अब "Get Started with Account Confirmation" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3- अब अपनी कक्षा चुनें।
  • स्टेप 4- अपना स्कूल कोड, रोल नंबर और आपके स्कूल से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करें।
  • स्टेप 5- अब "Next" पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6- अब अपना अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 7- अब  "Submit" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 8- अपनी "Date of Birth" दर्ज करें (केवल कक्षा 12वीं के लिए)।
  • स्टेप 9- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • स्टेप 10- अब ओटीपी को सबमिट करें।
  • स्टेप 11- आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
  • स्टेप 12- अब "Go to DigiLocker Account" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 13- जिसके बाद "Issued Documents Section" पर जाएं।
  • स्टेप 14- सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।