कोरोना वायरस : हिमाचल के सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर बंद करने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद हुआ मुख्यमंत्री ने सदन में इस संबंध में जानकारी दी। सीएम ने कहा प्रदेश में अभी कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है,
 | 
कोरोना वायरस : हिमाचल के सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर बंद करने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद हुआ मुख्यमंत्री ने सदन में इस संबंध में जानकारी दी।

सीएम ने कहा प्रदेश में अभी कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है, अभी तक सभी नेगेटिव रिपोर्ट हैं। लेकिन सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है। सीएम ने कहा नवरात्र में लोगों मंदिरों में न आने के लिए आग्रह किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के शक्‍ितपीठों में नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्घालु शीश नवाने पहुंचते हैं। इस बार चैत्र नवरात्र 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि वार्षिक परीक्षाएं चलती रहेंगी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।