जीजा संग नहाने गया था साला, खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत
सिहुंता। जिला चम्बा के भटियात उपमंडल में दर्दनाक हादसा हुआ। भटियात उपमंडल में एक युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने जीजा के साथ खड्ड में नहाने गया था। यह खड्ड भटियात में लोहली खड्ड के नाम से जानी जाती है। मृतक अशोक कुमार पुत्र सरवन कुमार पातका के बदुही गांव का रहने वाला था। युवक दो दिन पहले अपनी बहन के घर आया था। शनिवार को जीजा के साथ के साथ नहाने निकला था। इस दौरान हादसा पेश आया है।
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार को खड्ड में डूबता देख जीजा मदद के लिए चिल्लाए। ग्रामीण चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंच गए। युवक को कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से बाहर निकाला और पीएचसी समोट पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर आया था।
परिजनों ने नहीं करवाया पोस्टमार्टम
शुक्रवार को वह अपने जीजा के साथ लोहली खड्ड में नहाने के लिए गया। यहां उसका अचानक पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया। मृतक के पिता ने बेटे की मौत पर कोई भी संदेह न करते हुए एसडीएम भटियात से पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार सिहुंता ने पीएचसी समोट में पहुंच कर बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ेंः-कोविड-19 पॉजिटिव बच्चों के माता-पिता ब्लैक फंगस से रहें सतर्क
174 के तहत कार्रवाई की कार्रवाई
नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप ने लोहली खड्ड में युवक का पैर फिसल कर डूबने से मौत होने की पुष्टि की है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि लोहली खड्ड में युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर भादंसं 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

