तिब्बती के फंदा लगा की आत्महत्या
धर्मशाला। पिछले चार दिनो से लापता एक तिब्बती युवक का शव मंगलवार को मैक्लोडगंज के भागसू रोड पर नाले के पास पाईप से फंदे से झूलता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने मैक्लोडगंज पुलिस थाना को दी तथा पुलिस ने फंदे से झूल रहे तिब्बती युवक के शव को फंदे से उतारा।
मैक्लोडगंज पुलिस थाना के प्रभारी नीरज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार फंदे के द्वारा मौत को गले लगाने वाले तिब्बती युवक की पहचान सोनम आयु 23 वर्ष के रूप में हुई है तथा व पिछले चार दिनो से लापता था तथा वे टीबी का रोगी था। उन्होने बताया पुलिस ने धारा 174 क तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक सोनम का परिवार तिब्बत में रहता है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

