हिमाचल की राजधानी में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

शिमला। हिमाचल (Himachal) प्रदेश की राजधानी शिमला (capital shimla) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हिमाचल (Himachal) की राजधानी शिमला (capital shimla) में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस थाना कुमारसैन के अधिकारक्षेत्र में यह हादसा हुआ है। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं। मिली जानकारी के
 | 
हिमाचल की राजधानी में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

शिमला। हिमाचल (Himachal) प्रदेश की राजधानी शिमला (capital shimla) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हिमाचल (Himachal) की राजधानी शिमला (capital shimla) में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस थाना कुमारसैन के अधिकारक्षेत्र में यह हादसा हुआ है। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुमारसैन के तहत बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी (सीएच 01 बीवी 7879) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान हिमांशु (17) पुत्र देवराज गांव कन्ना भरेड़ी कुमारसैन, आदित्य वर्मा (22) गांव निरमंड और देवराज (21) गांव बायाल जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

 

 

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को सड़क तक पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

 


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।