किन्नौर में नाबालिग से गैंगरेप, तीन जिलों से छह आरोपी गिरफ्तार
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ छह युवकों ने किन्नौर के रिकांगपिओ व शिमला समेत कई स्थानों पर गैंगरेप किया गया है। किन्नौर की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने रिकांगपिओ व शिमला सहित बिलासपुर से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। छह युवकों को गिरफ्तार करने सहित दो गाड़ियां भी पुलिस ने जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि 19 मई को पीड़िता के पिता ने रिकांगपिओ थाने में अपहरण करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज करने के बाद 20 मई को किन्नौर पुलिस ने जांच शुरू की। अलग-अलग टीम गठित कर प्रदेश के कई स्थानों पर दबिश दी गई। छानबीन के दौरान लड़की को प्रदेश की शिमला के घणाहटी से बरामद किया गया।
यह भी पढ़ेंः-कोरोनाः पालमपुर के परौर में मेकशिफ्ट अस्पताल शुरू, ये हैं सुविधाएं
पीड़िता की करवाई मेडिकल जांच
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। इस दौरान नाबालिग लड़की ने अपने दर्द को बयां किया। एसपी ने कहा कि नाबालिग ने बताया कि उसके साथ छह लोगों के बलात्कार किया है। सभी ने उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बलात्कार किया। और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बताने पर उसकी मेडिकल जांच भी की गई है।
तीन आरोपी न्यायालय में किए पेश
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें शिमला और बिलासपुर सहित रिकांगपिओ से गिरफ्तार किया है। रिकांगपिओ से गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में ले लिया है। तीन अन्य व्यक्ति बिलासपुर और शिमला में गिरफ्तार किए हैं, उन्हें भी जल्द किन्नौर लाया जएगा। उन्होंने बताया कि इस बड़ी वारदात में एक ट्रक व टैक्सी भी जब्त कर ली है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

