ससुराल में करंट लगने से झुलसा दामाद, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

नाहन। सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील में एक व्यक्ति की करंट (Man Electrocuted) लगने से मौत (Death) हो गई। घटना राजगढ़ के ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव की है। यहां व्यक्ति अपने ससुराल आया था, जिसकी करंट लगने (Man Electrocuted) से मौत (Death) हो गई। जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर
 | 
ससुराल में करंट लगने से झुलसा दामाद, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

नाहन। सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील में एक व्यक्ति की करंट (Man Electrocuted) लगने से मौत (Death) हो गई। घटना राजगढ़ के ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव की है। यहां व्यक्ति अपने ससुराल आया था, जिसकी करंट लगने (Man Electrocuted) से मौत (Death) हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर गांव का चमन लाल (39) अपने ससुराल में आया था। वह परिवार सहित कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। अचानक कमरे में रखे फ्रिज से धुंआ निकलने लगा। चमन ने फ्रिज का प्लग निकालने का प्रयास किया। जिसके चलते उसके दाएं हाथ मे बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां उसकी पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो गई। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक चमनलाल के दाएं हाथ की अंगुली व हाथ में बिजली के करंट लगने से जलने के निशान पाये गए हैं।

 

शरीर पर दूसरा कोई निशान नहीं

इसके अतिरिक्त मृतक के शरीर में कोई भी चोट व खरोंच आदि के निशान नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहां अनिल के मकान में बिजली का मीटर जला हुआ पाया गया व घर में फ्रिज के पास भी शार्ट सर्किट हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपए की फौरी सहायता प्रदान की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।