कुल्लू के व्यक्ति ने लॉकडाउन में लिया मेडिकल इंमरजेंसी का पास, चंडीगढ़ से ले आया चिट्टा
कुल्लू। कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। बिना अनुमति के कहीं भी किसी प्रकार की आवाजाही करने पर पूर्ण प्रतिबंद है। ऐसे में आम लोगों को जहां परेशानी हो रही है, वहीं कामकाज भी लगभग ठप हो गए हैं। लॉकडाउन के कारण ही हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लग गई है। मगर नशा तस्कर तरह-तरह की तरकीब निकाल अपने कारोबार को फैलाना चाहते हैं। इसी स्थिति में हाल ही में केंद्र सरकार के निर्देश पर लोगों को आवाजाही करने की सशर्त अनुमति दी जाने लगी तो तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसा ही मामला कुल्लू जिले में देखने को भी मिला है। यहां एक नशा तस्कर ने मेडिकल इंमरजेंसी का पास बनवाया और चंडीगढ़ से चिट्टा यानी हेरोईन की खेप ले आया, लेकिन पकड़ा गया।
कोरोना महामारी से जारी लड़ाई के बीच ही कुल्लू पुलिस टीम नशे का कारोबार करने वाले संदिग्धों की भी कड़ी निगरानी रखी है। इसी क्रम में भुंतर क्षेत्र के मुख्य चिट्ठा सरगना शिवा शर्मा उर्फ मिट्ठू निवासी पारला को सर्वेलांस पर रखा हुआ था। पुलिस को पता चला गया था कि शिवा बाहर से चिट्ठा लाने की फिराक में है। उसने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर मेडिकल इमरजेंसी के लिए आवाजाही का पास ले लिया। पिता के साथ कुल्लू से चंडीगढ़ गया। जब वह वापिस आ रहा था तो पुलिस की खुफिया टी को पता चल गया कि वह चिट्टा लेकर आया है।
पुलिस ने पुख्त आधार पर शुक्रवार को उसके घर में छापेमारी की। कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से 32.92 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। इसके अलावा कमरे से 1,76,000 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। इस पुलिस ने तुरंत शिवा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कुल्लू थाने में चरस तस्करी का मामला भी दर्ज है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

