KULLU-MANALI HIGHWAY पर ओवरटेक करते हादसा, दो की मौत

कुल्लू। कुल्लू-मनाली हाईवे (KULLU-MANALI HIGHWAY) पर रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कुल्लू-मनाली हाईवे (KULLU-MANALI HIGHWAY) पर वाहन को ओवरटेक करते हुए। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 15 किलोमीटर दूर रायसन कैच फैक्टरी के कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसके चलते
 | 
KULLU-MANALI HIGHWAY पर ओवरटेक करते हादसा, दो की मौत

कुल्लू। कुल्लू-मनाली हाईवे (KULLU-MANALI HIGHWAY) पर रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कुल्लू-मनाली हाईवे (KULLU-MANALI HIGHWAY) पर वाहन को ओवरटेक करते हुए। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 15 किलोमीटर दूर रायसन कैच फैक्टरी के कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसके चलते घटनास्थल पर दो युवकों की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैच फैक्टरी के पास सड़क हादसे में ऑल्टो कार नंबर एचपी 01A 4922 कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही थी और मोटर साइकिल नंबर एचपी 34 D 7608 मनाली की तरफ से कुल्लू आ रहा था, जिसने आगे चल रही इनोवा कार से ओवरटेक लिया और सामने से आ रही ऑल्टो कार के साथ टकराया, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एक युवक कार के नीचे आया और दूसरा सड़क पर गिरकर मौत हो गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस घटना में मोटर साइकिल पर सवार उम्र करीब 25 वर्ष प्रवीण कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी रायसन विहाल व 24 वर्षीय राजन पुत्र गोपी चंद निवासी रायसन विहाल के रूप में पहचान हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में तफ्तीश की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएंगे।

हादसे की सूचना के बाद कुल्लू थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। बाइक सवार 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र शेर सिंह निवासी गांव रायसन बिहाल जिला कुल्लू तथा 26 वर्षीय राजन पुत्र गोपी निवासी गांव रायसन बिहाल कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसा ओवरटेकिंग की वजह से हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।