LOCKDOWN CURFEW तोड़ा तो खैर नहीं, पुलिस का ड्रोन कर रहा है आपकी निगरानी

धर्मशाला। कोरोना वायरस के चलते लगे लाॅकडाउन और कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से बाहर न आएं, इसके लिए कांगड़ा पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। लाॅकडाउन का पालन करवाने के लिए ड्राेन काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को खदेड़ रहे हैं। वीरवार को खनियारा के जंगलों
 | 
LOCKDOWN CURFEW तोड़ा तो खैर नहीं, पुलिस का ड्रोन कर रहा है आपकी निगरानी

धर्मशाला। कोरोना वायरस के चलते लगे लाॅकडाउन और कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से बाहर न आएं, इसके लिए कांगड़ा पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। लाॅकडाउन का पालन करवाने के लिए ड्राेन काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। पुलिस रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को खदेड़ रहे हैं। वीरवार को खनियारा के जंगलों से करीब 100 लोग वापस भगाए थे, जबकि शुक्रवार सुबह सकोह में भीड़ एकत्रित कर खेल रहे युवाओं को भी घर वापस भेजा दिया।

लाॅकडाउन और कर्फ्यू के दौरान भी लोग घरों से बाहर निकल कर खुद की और दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे में पुलिस काफी सक्रिय हो गई है,  ताकि लोग कम से कम घरों से बाहर निकलें और सुरक्षित रहें। कुछ लोग ग्रुप बनकर जंगलों में लकड़ियां काटने और पिकनिक मनाने व गांव के युवा एकत्रित होकर खेल रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की निगरानी के लिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिए ही पुलिस ने ड्रोन का सहारा लिया है।

दो किलोमीटर दूर से हो जाती है लोगों की पहचान
ड्रोन में उच्च क्वालिटी का कैमरा लगा है। इसे रिमोट से उड़ा कर हर जगह घुमाया जा रहा है। ड्रोन में लगे कैमरे से दो किलोमीटर दूर तक के लोगों की पहचान हो जाती है। इसके बाद पुलिस को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी हो जाती है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।