HIMACHAL के इस DISTRICT में पांच साल की मासूम का दुष्कर्म
चंबा। हिमाचल (HIMACHAL) प्रदेश के चंबा जिले (CHAMBA DISTRICT) में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिला (DISTRICT) चंबा के पुलिस थाना किहार में एक पांच साल की मासूमी बच्ची का दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। HIMACHAL के CHAMBA DISTRICT में हुए मामले का आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के अभिभावकों के बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपित बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपित की आयु 18 वर्ष से कम बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस मामले को लेकर बेहद गंभीरता व बारिकी के साथ जांच प्रक्रिया को अंजाम देेने में जुट गई है। यह मामला पुलिस थाना किहार में सोमवार की शाम को दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में खतरनाक ईंधन से पक रहा खाना, सेहत के साथ हो रहे कई नुकसान
बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची ने अपने साथ घटी इस घटना के बारे में अभिभावकों को बताया। इसके बाद अभिभावकों ने सोमवार को पुलिस थाना पहुंच कर इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हरकत में आई और उसने आरोपित को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को पोस्को एक्ट की धारा सात व भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

