COVID-19: हिमाचल में कर्फ्यू के उल्लंघन में अब तक 230 FIR, 283 गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन किया गया है। वहीं, लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हिमाचल में सोमवार तक 230 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 283 गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 124 वाहन जब्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के एसपी लॉ एंड ऑर्डर खुशहाल शर्मा ने यह जानकारी दी है।
हिमाचल के डीजीपी एसआर मरड़ी ने लॉकडाउन में सहयोग देने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही कहा कि कि कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान पुलिस वाले जनता को पूरा सम्मान दें। पुलिस कर्मियों को चाहिए कि हर एक नागरिक को पूरा सम्मान दे और उनके साथ विनम्रता से पेश आएं। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के साथ मारपीट और मुर्गे बनाने की भी घटनाएं सामने आई हैं। डीजीपी ने इन घटनाओं का कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभी हर एक व्यक्ति परेशानी में है। ऐसे में पुलिस मदद के लिए आगे आए और उनका सम्मान करे।
3085 लोग निगरानी में रखे थे
हिमाचल प्रदेश में अभी तक 3085 लोगों को कोरोना वायरस से निगरानी के लिए रखा गयास जिनमें से 937 लोगों ने 28 दिनों की आवश्यक निगरानी अवधि पूरी कर ली है। कोविड-19 वायरस के लिए सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में 13 और आईएमसी शिमला में तीन सेम्पल लिए गए और सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इस वायरस के लिए प्रदेश में अभी तक कुल 212 लोगों की जांच की गई है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

