हिमाचल के इस क्षेत्र में सेब के बगीचे में हो रही अफीम की खेती, 3991 पौधे बरामद
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अफीम की खेती का कारोबार खूब फलफूल रहा है। जिले के कई क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है। अब अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने एक गांव में अफीम के चार हजार पौधे पकड़े हैं।
जानकारी के अनुसार कुल्लू के भुंतर थाने के दुर्गम क्षेत्र चेष्टा में अफीम की खेती लहलहाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद भुंतर पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि वह दो लोगों के खेतों में अफीम हो रही है। इन खेतों से पुलिस ने अफीम के 3991 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार चेष्टा क्षेत्र में पूरे खेत में ही अफीम के पौधे उगाए हुए । इसके अलावा सेब के बगीचे में भी अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने मामले की तफ्शीश करने के बाद भुंतर के श्याह निवासी गंभीर सिंह और न खुशी राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की है।
अफीम के 6548 पौधे मिलने रविवार को दर्ज किए थे सात मामले
गैर रहे कि कुल्लू जिला में लगातार रविवार को पुलिस ने सात मामले दर्ज किए हैं। इसमें बंजार में चार और आनी में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 6548 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में खेतों से अफीम के पौधे उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें नष्ट किया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

