COVID-19: अब पुलिस से किया दुर्व्यवहार तो हिमाचल में यह होगा अंजाम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी एसआर मरडी ने कहा होम क्वारंटाइन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस क्वारंटाइन किए सभी व्यक्तियों पर नजर रख रही है। कानून की उल्लंघना करने वालों को घरों से स्कूलों या दूसरी जगहों पर भेजा जाएगा। डीजीपी ने पंजाब पुलिस के एएसआई के हाथ
 | 
COVID-19: अब पुलिस से किया दुर्व्यवहार तो हिमाचल में यह होगा अंजाम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी एसआर मरडी ने कहा होम क्वारंटाइन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस क्वारंटाइन किए सभी व्यक्तियों पर नजर रख रही है। कानून की उल्लंघना करने वालों को घरों से स्कूलों या दूसरी जगहों पर भेजा जाएगा। डीजीपी ने पंजाब पुलिस के एएसआई के हाथ काटने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर हिमाचल में ऐसी घटनाएं हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करें और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार न करें। सड़कों पर खड़े कर्मचारियों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। यही बात पुलिस कर्मियों पर ही लागू होती है।

हिमाचल में 70 और तब्लीगी जमातियाें की पहचान
प्रदेश में तब्लीगियों की पहचान करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में तब्लीगी जमात से जुड़े 70 और लोगों की पहचान की गई है। अब तक कुल 915 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें वे लोग भी हैं जो तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए हैं। पिछले चौबीस घंटों के अंदर जमात से संबंधित व्यक्तियों पर पहचान छिपाए जाने के आरोप में एक और एफआइआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही तब्लीगियों के खिलाफ दर्ज मामलों की तादाद बढ़कर 30 हो गई है। इनमें 110 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है।

घरेलू हिंसा की करें शिकायत
डीजीपी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति घरेलू हिंसा करता है तो उसकी 112 नंबर पर शिकायत करें। इसमें राशन की जमाखोरी करने वालों की भी शिकायत की जा सकती है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।