Covid-19: मंडी में भागवत कथा करने पर 12 लोगों पर केस

मंडी। मंडी जिला में होम क्वारंटाइन और लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना पर कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। होम क्वारन्टाइन तोड़ने पर जंजैहली में दो, सदर और गोहर में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 10 मुकदमे लॉक डाउन के आदेशों की अवहेलना पर हुए हैं। सरकाघाट उपमंडल के पिंगला पंचायत
 | 
Covid-19: मंडी में भागवत कथा करने पर 12 लोगों पर केस

मंडी। मंडी जिला में होम क्वारंटाइन और लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना पर कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। होम क्वारन्टाइन तोड़ने पर जंजैहली में दो, सदर और गोहर में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 10 मुकदमे लॉक डाउन के आदेशों की अवहेलना पर हुए हैं।
सरकाघाट उपमंडल के पिंगला पंचायत के हवाणी गांव में कर्फ्यू के दौरान भागवत कथा करने पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मंडी शहर में लॉकडाउन के दौरान पीवीसी इलेक्ट्रिक वायरिंग को दो लोगों को खरीदते व बेचते हुए पाया। वहीं, जंजैहली में दो लोगों के खिलाफ होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, होम क्वारंटाइन पर रखे बाहर से लौटे जिला में चार लोगों ने सरकार द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना की है और आम जनमानस को खतरा पैदा किया। मॉनिटरिंग के दौरान अवहेलना पाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, पुलिस ने कर्फ्यू के बावजूद जंजैहली की सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे पांच लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर दी है। इन लोगों को सख्त हिदायत देकर पुलिस ने चेतावनी भी जारी कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कर्फ्यू न तोड़े अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।