COVID-19: मंडी में लाॅकडाउन के उल्लंघन पर 47 के खिलाफ केस

मंडी। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में लोगों का आवागमन रोकने के लिए मंडी जिला की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। वैध पास के बिना किसी को भी जिला में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी
 | 
COVID-19: मंडी में लाॅकडाउन के उल्लंघन पर 47 के खिलाफ केस

मंडी। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में लोगों का आवागमन रोकने के लिए मंडी जिला की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। वैध पास के बिना किसी को भी जिला में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से सीमा में प्रवेश करता है तो उसे क्वांरटाइन केंद्र में रखा जाएगा और 14 दिन पूरे होने के बाद ही जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेबर ठेकेदार अपनी लेबर के राशन व रहने की जरूरतों का ख्याल रखें। कोई परेशानी हो तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाएं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंडी जिला में लाॅकडाउन अथवा कर्फ्यू की अवहेलना पर अब तक 47 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 12 केस होम क्वारंटाइन के उल्लंघन के चलते दर्ज किए गए है। इनमें 6 महीने से 2 साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं इस दौरान 25 गाड़ियां जब्त की गई हैं। 9 लोगों की निवारक गिरफ्तारी की गई है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।