कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखी यह बात
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक गेस्ट हाउस में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक तीन दिन से गेस्ट हाउस में रह रहा था। मंगलवार को बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक व्यक्ति की पत्नी व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
45 वर्षीय मृतक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी के किसी और से प्रेम संबंध हैं। मृतक ने 22 अप्रैल को पंचायत भवन के नजदीक एक निजी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया था। रविवार को गेस्ट हाउस स्टाफ को उसका शव बाथरूम में मिला।
शख्स ने जहर खाकर जान दी। गेस्ट हाऊस के मैनेजर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में मृतक ने खुदकुशी के लिए पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

