सिरमौर में कार हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

नाहन। सिरमौर जिला के में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा संगड़ाह के नजदीक बोरली में हुआ है। देर रात करीब 11:30 बजे हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने
 | 
सिरमौर में कार हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

नाहन। सिरमौर जिला के में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा संगड़ाह के नजदीक बोरली में हुआ है। देर रात करीब 11:30 बजे हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने नाहन अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

मरने वालों की पहचान सुरजन सिंह पुत्र बिशन सिंह और विपिन ठाकुर पुत्र सुरजन सिंह और विकास के रुप में हुई है। इसके अलावा सुनील कुमार पुत्र बिशन सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ये चारों लोग कार (एचपी 79-4027) में सवार थे। वह नाहन की ओर से लोहे का सामान लेकर वापस जा रहे थे। घर आते समय बोरली के पास कार अनियंत्रित हो गई और करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संगड़ाह पुलिस थाना प्रभारी मेहर चंद ने हादसे की पुष्टि की है।

 

शवों का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी ने बताया दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ा। एक व्यक्ति की मौत नाहन मेडिकल कॉलेज में हुई है। एक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। देर रात को हादसे में मारे गए लोगों के शवों का संगड़ाह अस्‍पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एक का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।