सिरमौर में बस हवा में लटकी, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

सिरमौर। हिमाचल के सिरमौर में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इससे करीब 30 लोगों की जान बच गई। पांवटा शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बोहराड़ के पास एक निजी बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने यदि सूझबूझ न दिखाई होती तो बस में सवार
 | 
सिरमौर में बस हवा में लटकी, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

सिरमौर। हिमाचल के सिरमौर में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इससे करीब 30 लोगों की जान बच गई। पांवटा शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बोहराड़ के पास एक निजी बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने यदि सूझबूझ न दिखाई होती तो बस में सवार करीब 30 यात्री हादसे का शिकार हो जाते।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चार बजे के करीब पांवटा साहिब-गताधार रूट पर एक निजी बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। कफोटा से करीब 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही बोहराड़ के पास पंहुची तो बस के स्टेयरिंग की रॉड टूट गई। बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में लटक गई। बस का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़के के बाहर हवा में लटक गया।

 

 

 

चालक ने हौसला नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक पर खड़ा हो गया और बस एक टायर पर टिका दी। चालक खुद बस की ब्रेक पर खड़ा रहा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने को कहा। उसके बाद यात्रियों ने बस टायर को पत्थर से रोका ओर चालक को सुरक्षित नीचे उतारा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।