एक युवक ने की नाका तोड़ने की कोशिश, सीआरपीएफ की फायरिंग में मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर के बड़गाम में बुधवार को एक नागरिक ने बिना इजाजत और चेकिंग के, वाहन से 2 नाकों को पार करने की कोशिश की। नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों से उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उन्हें हवा में गोली चलानी पड़ी।
इस दौरान गोली लगने से यह व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद इसे एसएचएमएस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। घटना नरबल कवोसा इलाके की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
एसएसपी बड़गाम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति नाका तोड़ने की कोशिश के दौरान घायल हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान माखामा बीरवाह बडगाम के पीर मेहराजुद्दीन के रूप में हुई है। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना की जांच चल रही है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

