साली से शादी रचाने के लिए करवाई पत्नी की हत्या, शव से किया...

नोएडा में साली से शादी करने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी की ही हत्या करवा दी। हत्यारे ने महिला की हत्या करने के बाद उसके जिस्म के साथ दुष्कर्म (Corpse Intercourse) भी किया।
 | 
Murder

वेब टीम। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक महिला के हत्या के मामले ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानने के बाद इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। नोएडा में साली से शादी करने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी की ही हत्या करवा दी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है और कहा कि आरोपी पति ने सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी, ताकि उसके रास्ते का कांटा हट जाए और वह अपनी साली से शादी रचा सके। मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्यारे ने महिला की हत्या करने के बाद उसके जिस्म के साथ दुष्कर्म (Corpse Intercourse) भी किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर 94 का है। यहां 20 जनवरी को यह घटना हुई थी। मृतक महिला यूपी अलीगढ़ (Aligarh) की रहने वाली थी और उसका शव कमरे में ही मिला था। खुद मृतक महिला के पति ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो हकीकत जो सामने आई, वह हैरान कर देने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति संदीप समेत एक हत्यारोपी साहू उर्फ रामबीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पति ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी। फिलहाल, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस की मानें तो साहू उर्फ रामबीर को आरोपी पति संदीप ने सुपारी दी थी। आरोपी पति माहामाया फ्लाईओवर के पास कचौड़ी बेचता है और वह अपनी छोटी साली से शादी करना चाहता था। रामबीर नोएडा में ऑटो चलाता है। पुलिस पूछताछ में साहू ने बताया कि संदीप ने उसे पत्नी की हत्या करने के एवज में 70 हजार रुपए देने का लालच दिया था। इतना ही नहीं, उसे एडवांस पैसे भी मिले थे।


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 20 जनवरी को ही आरोपी साहू संदीप के कमरे पर पहुंचा था और उसके कमरे में घुसकर उसकी पत्नी को फर्श पर पटकर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, संदीप की पत्नी की मौत के बाद साहू ने उसके शव का बलात्कार भी किया और फिर फरार हो गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।