शिक्षक की 'गंदी बात' : दो छात्राओं ने लगाया अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, FIR

प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक पर पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। इस पर आनी सदर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में स्कूल के शिक्षक पर 2 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। उपमंडल के एक प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक पर पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। इस पर आनी सदर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अध्यापक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में स्कूल के शिक्षक पर 2 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। उपमंडल के एक प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक पर पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। इस पर आनी सदर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अध्यापक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के अध्यापक ने पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय दो छात्राओं को अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद छात्राओं ने इस सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना आनी में दर्ज करवाई है। लिहाजा, परिजनों की शिकायत के आधार पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


उधर डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी उनका कहना है कि पुलिस ने इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अध्यापक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विक्टिम अनुसूचित जाति की होने के कारण पुलिस ने एससी/एसटी की धारा के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।