बिना मिट्टी के तैयार होगी सब्जियों की नर्सरी

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की दूरदराज ग्राम पंचायत रुणुह कोठी में कृषि विभाग भरमौर के विषय वस्तु विशेषज्ञ रामचंद की अगुवाई में एक दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी
 | 
बिना मिट्टी के तैयार होगी सब्जियों की नर्सरी

भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की दूरदराज ग्राम पंचायत रुणुह कोठी में कृषि विभाग भरमौर के विषय वस्तु विशेषज्ञ रामचंद की अगुवाई में एक दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों ने बिना मिट्टी के सब्जियों की नर्सरी तैयार करने के गुर सिखाए।

बिना मिट्टी के तैयार होगी सब्जियों की नर्सरी
प्लग-ट्रे में सब्जी की नर्सरी तैयार करने का अभ्यास करती हुई महिलाएं।

विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि रामचंद ने कहा कि किसानों को बिना मिट्टी से प्लग-ट्रे में सब्जियों की पौध को तैयार करने का अभ्यास करवाया गया। इस नई तकनीक के माध्यम से सब्जियों की पौध में बीमारी लगने के कम संभावना होती है और पौध जल्दी तैयार होती है। तैयार होने के उपरांत पौध को रोपित करने में भी आसानी रहती है। प्लग-ट्रे में कोकोपीट दो भाग और एक-एक भाग वर्मी कोलाइट् व परलाइट का मिश्रण डालकर इसे तैयार किया जाता है। इसमें उगी हुई पौध आसानी से खेतों में रोपित की जा सकती। उन्होंने इस तकनीक को अपनाने का किसानों से आग्रह किया।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बंद गोभी, फूलगोभी, टमाटर और फ्रेंच बीन के हाइब्रिड बीज भी मुफ्त में उपलब्ध करवाए। इस प्रशिक्षण शिविर में 45 के करीब किसानों ने भाग लिया।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।