Budget 2024 : मोदी सरकार बजट में महिलाओं को दे सकती है बड़ा तोहफा, ये ऐलान संभव

नया Budget पेश होने जा रहा है। ऐसे में महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार सरकार की तरफ से कुछ बड़ा ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा सरकार को फोकस भी महिलाओं पर पहले की अपेक्षा अधिक देखने को मिला है।

 | 
Budget 2024 : यूनियन बजट (Union Budget 2024) को पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं रहा है। नए साल 2024 के दूसरे महीने में इसे पेश किया जाना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी 2024 को बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। क्योंकि इस बजट के बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट काफी महत्वपूर्ण है।

वेब डेस्क। Budget 2024 : यूनियन बजट (Union Budget 2024) को पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं रहा है। नए साल 2024 के दूसरे महीने में इसे पेश किया जाना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी 2024 को बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। क्योंकि इस बजट के बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट काफी महत्वपूर्ण है।

Budget 2024 से महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार केंद्र सरकार की तरफ से बजट में कुछ बड़ा ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा सरकार का फोकस भी महिलाओं पर पहले की अपेक्षा ज्यादा हो गया है। ऐसे में उम्मीदें है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी 2024 को बजट में कुछ बड़ा ऐलान कर सकती हैं। सरकार की तरफ से महिला किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत और भी बढ़ावा देने का विचार है। इसका मतलब है कि महिला किसानों को अधिक धन उपलब्ध हो सकता है।

महिला किसानों को 12000 रुपये की किस्त : पिछले दिनों ये खबरें आई की सरकार की तरफ से महिला किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की किस्त दी जा सकती है। अभी इस समय किसानों को 6000 रुपये साल भर में मिलते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान 2019 आम चुनाव से पहले किया गया था। फिर से चुनाव नजदीक है। ऐसे में मोदी सरकार की तरफ से महिला किसानों को लेकर ऐलान किया जा सकता है।  

नई योजनाएं और स्कीमें : वित्त मंत्री द्वारा पिछले बार किए गए एलान के अनुसार, सरकार महिलाओं के लिए नई योजनाएं और स्कीमें लॉन्च कर सकती है। इसमें ब्याज मुक्त या कम ब्याज पर लोन की स्कीमें शामिल हो सकती हैं।

महिला उद्यमियों के लिए ब्याज मुक्त या कम ब्याज पर लोन: सरकार की तरफ से महिला उद्यमियों के लिए ब्याज मुक्त या बहुत कम ब्याज पर लोन देने की स्कीम का एलान किया जा सकता है। यह उन्हें वित्तीय सहारा प्रदान करने में मदद कर सकता है।

महिलाओं के लिए बजट में वृद्धि: सरकार को महिलाओं के लिए अधिक आर्थिक समर्थन प्रदान करने के लिए बजट में वृद्धि करने की उम्मीद है। यह उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर सकता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।