Best Selling Cars : मई 2024 में भारत की रानी बनी मारुति स्विफ्ट, हुई रिकॉर्ड बिक्री

भारतीय बाजार में May 2024 के दौरान देशभर में लाखों वाहनों की बिक्री की हुई है। जिसमें बड़ी संख्‍या में यात्री वाहनों भी शामिल हैं। मई 2024 में भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का जलवा रहा।
 | 
भारतीय बाजार में May 2024 के दौरान देशभर में लाखों वाहनों की बिक्री की हुई है। जिसमें बड़ी संख्‍या में यात्री वाहनों भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक May 2024 में किस कंपनी की किस कार को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। बिक्री के मामले में Top 10 cars की लिस्‍ट में किस कंपनी कौन की कारों को शामिल किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई 2024 में भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का जलवा रहा। इसने अपनी शानदार बिक्री के साथ सबको पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय बाजार में May 2024 के दौरान देशभर में लाखों वाहनों की बिक्री की हुई है। जिसमें बड़ी संख्या में यात्री वाहनों भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक May 2024 में किस कंपनी की किस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। बिक्री के मामले में Top 10 cars की लिस्ट में किस कंपनी कौन की कारों को शामिल किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई 2024 में भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का जलवा रहा। इसने अपनी शानदार बिक्री के साथ सबको पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

बिक्री के आंकड़े:

  • मारुति स्विफ्ट: 19,393 यूनिट (लॉन्च के पहले महीने में ही 12% की सालाना वृद्धि)
  • टाटा पंच: 18,949 यूनिट (इसमें नई पंच EV और ICE वर्जन दोनों शामिल हैं)
  • मारुति वैगनआर: 14,447 यूनिट
  • मारुति डिजायर: 16,061 यूनिट
  • हुंडई क्रेटा: 14,662 यूनिट

Maruti Swift 2024

भारतीय बाजार में नौ मई 2024 को स्विफ्ट की चौथी जेनरेशन को मारुति की ओर से लॉन्च किया गया था। कंपनी की यह कार लॉन्च के साथ ही देश की सबसे पंसदीदा कार बन गई है। May 2024 में यह कार टॉप-10 की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। बीते महीने में इस कार की 19393 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी इसे 6.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।

 
Tata Punch

देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Tata की Punch इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। इस माइक्रो एसयूवी की May 2024 के दौरान कुल 18949 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल May महीने में 11124 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

 

Maruti Dzire

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से स्विफ्ट के बाद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काम्पैक्ट सेडान डिजायर रही। कंपनी की इस बेहतरीन कार को बीते महीने में 16061 लोगों ने खरीदा। May 2023 में इस सेडान कार को 11315 लोगों ने खरीदा था।

 

Hyundai Creta

हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी भारत में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने इसकी कुल 14662 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले May 2023 के दौरान इसकी 11449 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Wagon R

मारुति सुजुकी की Wagon R कार भी टॉप-5 लिस्ट में शामिल रही। हालांकि इस कार की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। May 2024 में इस कार की कुल बिक्री 14492 यूनिट्स की रही। जबकि इसके पहले May 2023 में इसकी कुल 16258 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

 

अन्य कारों का हाल

टॉप-5 के बाद अगले नंबर पर मारुति ब्रेजा रही। इस एसयूवी की कुल 14186 यूनिट्स बीते महीने में ग्राहकों ने खरीदीं। इसके बाद मारुति अर्टिगा की 13893, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 13717, मारुति बलेनो की 13842 और मारुति फ्रॉन्क्स की 12681 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई।

 

स्विफ्ट की सफलता के पीछे क्या है?

  • नया मॉडल: मई 2024 में लॉन्च हुई नई चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट आकर्षक डिजाइन, बेहतर माइलेज और किफायती दामों के साथ आई है।
  • बाजार में वापसी: लोकप्रिय हैचबैक कार का यह नया मॉडल बाजार में वापसी के साथ ही ग्राहकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है।
  • मारुति का ब्रांड: मारुति सुजुकी भारत में एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसकी कारें हमेशा से ही लोकप्रिय रही हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।