हिमाचल सरकार के बजट की प्रमुख घोषणाएं, कर्मचारियों को तोहफा
शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सीएम ने 11 बजे अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। बजट में कर्मचारियों, किसानों-बागवानों, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। तेरहवीं विधानसभा का यह बजट 7900 करोड़ रुपये का है। बजट में कई नई योजनाएं शुरू करने की भी घोषणाएं कीं।
- शिक्षा जगत के लिए क्या मिला
नौ करोड़ रुपये से नौ महाविद्यालयों को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने की घोषणा।
गणित के लिए 50 स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनाने का लक्ष्य।
दसवीं के 100 टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए मिलेगा एक एक लाख रुपये।
क्लस्टर विवि मंडी में आसपास के कॉलेजों को शामिल किया जाएगा।
कृषि, किसान और बागवानों के लिए
- हिमाचल में 20 करोड़ रुपये का कृषि कोष बनाने का प्रस्ताव।
- हिमालयन जैवसंसाधन टेक्नोलॉजी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर द्वारा पहचानी गई हींग की नई प्रजाति की खेती को बढ़ावा मिलेगा। केसर उत्पादन पर भी फोकस होगा।कृषि संपन्नता योजना की घोषणा।
- 2020-21 में एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। 20 हेक्टेयर क्षेत्र पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य। 25 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
- भूमिहीन और आवास रहित परिवारों की आय सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की।
- दो रुपये दुग्ध का मूल्य बढ़ेगा। 100 नई ट्राउट इकाइयों का निर्माण होगा।पर्वत धारा योजना में भू-जल स्त्रोतों का संरक्षण।
कर्मचारियों के लिए क्या क्या
आईटी शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा। चौकीदारों और आशा वर्कर का 500-500 और मिड-डे मील वर्करों का मानदेय 300 रुपये बढ़ेगा। आशा वर्कर, मिडडे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बीमा योजना में लाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 300 रुपये बढ़ेगा। अनुबंध कर्मचारियों को अब तक मूल वेतन प्लस ग्रेड-पे, प्लस 125 फीसद ग्रेड-पे बढ़ाकर 150 फीसदी करने के घोषणा। इससे 22 हजार अनुबंध कर्मचारियों को लाभ होगा। न्यूनतम दिहाड़ी को 250 रुपये बढ़कार 275 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा। राजस्व विभाग के अंशकालिक कर्मचारियों का 300 और नंबरदारों का मासिक मानदेय 500 रुपये बढ़ाया। जलवाहक छह साल की बजाय अब पांच साल में नियमित होंगे।
20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
युवाओं को रोजगार देने के लिए 2020-21 में नौ रोजगार मेले लगाए जाएंगे। 120 कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 1000 पद वर्ष 2020-21 में पुलिस कांस्टेबल के भरे जाएंगे। 2020-21 में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। पशु चिकित्सा सहायकों के 120 पद भरे जाएंगे।
- 3986 करोड़ रुपये सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए।
- ऐसी पंचायत जो तंबाकू सेवन मुक्त हो जाएगी, उसे पांच लाख अनुदान दिया जाएगा।
- 1729 करोड़ रुपये का प्रावधान पुलिस, अग्निशमन विभाग के लिए।
- उपमंडल स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए एक-एक लैपटॉप देने की घोषणा।
सेवा निवृत कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यू पेंशन स्कीम के वे कर्मचारी जो 22-09-2017 से पूर्व सेवानिवृत हुए हैं के लिए ग्रेच्युटी देने की घोषणा। इससे 5500 से अधिक कर्मचारी को लाभ मिलेगा। इसके लिए 110 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 50 हजार अतिरिक्त पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी तथा विधवा, दिव्यांगजन की पेंशन राशि को 850 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह किया गया। इससे कुल 1 लाख 75 हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा। 60 से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाएंगी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

