कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... 4% बढ़ा डीए, सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

सरकार ने एक जनवरी 2024 से अपने कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ा दिया है। सरकार को 2,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा।

 | 
rupees

latest news of 7th pay commission : नया साल के आज नौ दिन हो गए हैं और केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार हैं। यानी कि केंद्र सरकार के कर्मचारी जनवरी-जून की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक जनवरी 2024 से अपने कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ा दिया है। 


वैसे तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का ऐलान दिसंबर में ही कर दिया था। मगर अब पश्चिम बंगाल सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। दिसंबर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार के सभी 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा था कि डीए बढ़ोतरी से उनकी सरकार को 2,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों को पहले छह फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था, जो नई बढ़ोतरी के बाद अब 10 फीसदी हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों के मुकाबले पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों का अंतर 36 फीसदी का बना हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे लिए डीए अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है। कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए डीए में बढ़ोतरी कर रहे हैं।


केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च तक गुड न्यूज

अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भत्ते पर मार्च महीने तक गुड न्यूज मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर 4 फीसदी भी भत्ता बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर सीधा 50 फीसदी हो जाएगा। जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होगा तो हाउस रेंट अलाउंस यानी HRA रिवाइज हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक जब भत्ता 50 फीसदी या इससे ज्यादा हो तब HRA को रिवाइज किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।