जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए हैं। सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां व्यापक तलाश अभियान चलाया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए हैं।
यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: 30 अगस्त तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तड़के पुलवामा में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल किसी विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी।
यह भी पढ़ेंः-शराब के नशे में नेपाली मूल के व्यक्ति ने कर दी मजदूर की हत्या
सुरक्ष बलों ने जवाबी कार्रवाई के बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है। इस बीच, कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि आतंकियों ने एक दिन पहले ही कुलगाम में राजनेता गुलाम हसन लोन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले कुलगाम के ही ब्रजलू इलाके में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जावेद अहमद डार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुलगाम में आतंकियों ने 9 अगस्त को भी बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार की भी हत्या कर दी थी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

