तिरंगा हुआ बुर्ज खलीफा, कोरोना से जंग में भारत का बढ़ाया हौसला

REALITY NEWS DESK। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ाई लड़ रहे भारत के साथ अब यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) भी खड़ा हो गया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई (Dubai) स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज
 | 
तिरंगा हुआ बुर्ज खलीफा, कोरोना से जंग में भारत का बढ़ाया हौसला

REALITY NEWS DESK। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ाई लड़ रहे भारत के साथ अब यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) भी खड़ा हो गया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई (Dubai) स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपन’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को दिखाया गया। इसके साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश भी दिया गया।

बुर्ज खलीफा इमारत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रकट करते हुए ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया, ‘मुसीबत की इस घड़ी में भारत और इसके लोगों को आशा, दुआएं और मदद भेजते हैं। #BurjKhalifa #StayStrongIndia। वहीं, UAE में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बुर्ज खलीफा का वीडियो शेयर किया। दूतावास ने लिखा, ‘भारत कोविड-19 से भीषण जंग लड़ रहा है। इसके दोस्त UAE ने इसके लिए दुआएं भेजी हैं। दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित कर समर्थन दिखाया गया है।’

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।