महिलाओं को दिए बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के टिप्स

सिहुंता। महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए देशभर में पोषण माह अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत महिलाओं को कुपोषण के होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं को पोषक तत्वों के सेवन के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है। इसी
 | 
महिलाओं को दिए बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के टिप्स

सिहुंता। महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए देशभर में पोषण माह अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत महिलाओं को कुपोषण के होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं को पोषक तत्वों के सेवन के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को भटियात के स्वास्थ्य केंद्र गरनोटा और आंगनबाड़ी सनेड़ में कार्यक्रम हुआ।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-आई थी पढ़ाई करने; नौकरी के झांसे में बनाए संबंध, युवती बन गई मां

जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार के निर्देशानुसार पोषण माह अभियान के तहत भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवी राज कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की कमी को दूर करना है। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर कुपोषण और गर्भवती महिलाओ को जरूरी पोषक तत्वों के बारे में जागरूक किया, ताकि कुपोषण को जड़ से खत्म किया जा सके।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा के पूर्व MLA बीके चौहान के घर में चोरों ने लगाई सेंध, उड़ाया ये सामान

उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों से ही बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को कैल्शियम आयरन और फाइबर युक्त खाना मिलना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं डाइट में दूध, दही और फलों में नाशपाती, सेब, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, अनार आदि को शामिल करना चाहिए। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी उपस्थित रहीं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।