युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस जवानों को नोटिस
युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस जवानों को नोटिस
| Updated: Sep 15, 2021, 21:32 IST
बड़सर। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सड़क पर दो युवकों को पुलिस जवानों की ओर से सरेआम लात घूंसे मारने के मामले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने मारपीट करने वाले की ओर से दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के 2 जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएसपी पुलिस कर्मियों को नोटिस का शीघ्र जवाब देने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। मारपीट का यह मामला बीते सप्ताह का है। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के जवान चकमोह के समीप सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर बाइक सवार युवकों पर पड़ी। पुलिस और युवकों के बीच जाने क्या बात हुई, पुलिस जवान ने अपना आपा खो दिया और युवक पर लात-घूंसे बरसा दिए। तभी सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस मारपीट की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद डीएसपी ने जब मामले की पड़ताल की तो पाया की मारपीट करने वाले जवान दियोटसिद्ध पुलिस चौकी का है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

