ऊना से भागे विवाहित महिला और पुरुष, धर्मशाला में जहर निगल कर की आत्महत्या
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या की है। यह प्रेमी जोड़ा ऊना जिला का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा ऊना से भाग कर धर्मशाला आया था। यहां एक होटल में प्रेमी जोड़ा एक निजी होटल में ठहरा था। जहां जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ेंः-हिमाचल आने के लिए फिर से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, आदेश जारी
सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था। वीरवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ेंः-टांडा में नवजात की मौत का मामलाः मां की जान बचाने को किया औजारों का प्रयोग
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी पैदा हुई है। कहा जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद मृतक प्रेमी जोड़ा संपर्क में आया। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में कार्यरत है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

