पहाड़ी से टकराई सवारियों से भरी एचआरटीसी बस; 10 लोग घायल

पालमपुर। पालमपुर के साथ सटी धीरा तहसील में शुक्रवार को एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा धीरा के जमूला गांव में हुई है। यहां 35 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई तथा दूसरी तरफ गहरी खाई में गिरने से बाल बाल
 | 
पहाड़ी से टकराई सवारियों से भरी एचआरटीसी बस; 10 लोग घायल

पालमपुर। पालमपुर के साथ सटी धीरा तहसील में शुक्रवार को एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा धीरा के जमूला गांव में हुई है। यहां 35 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई तथा दूसरी तरफ गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बच गई ।

 

 

हादसे में दस लोगों को चोटें आईं, जिन्हें नगरोटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां तकनीकी खामी होने के कारण सभी को टांडा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त बस (एचपी 68 5244) दोपहर एक बजे नगरोटा बगवां से रवाना हुई थी। 1.45 बजे जमूला गांव में हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के डीडीएम राज कुमार ने मौके पर पहुंच कर हादसे का जायजा लिया।

 

 

 

वहीं स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नगरोटा अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर नगरोटा के विधायक अरुण मैहरा ने अस्पताल में घायलों का कुशल क्षेम पूछा तथा उपचार के लिए टांडा के चिकित्सकों को सूचित किया । मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर हादसे में गंभीर घयलों को विधायक ने अपनी गाड़ी में टांडा भेजा । हादसे में जगत राम, बिंता, वंदना, माया, पूजा, साक्षी व बिंता, चम्पा, वंशु तथा दो वर्षीय बच्ची सारवी घायल हुई हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।