अनियंत्रित होकर हवा में लटकी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस
हिमाचल में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित हो गई। सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
मण्डी। हिमाचल प्रदेश में बुधवार देररात को एक बड़ा हादसे होने से बच गया। दरअसल, हिमाचल के मण्डी जिले में एक बस अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। बस मण्डी के सुंदरनगर के बरोहकड़ी से सड़क के बाहर लटक गई। बस एचआरटीसी की थी। इसमें करीब 24 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार मण्डी के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में बुधवार देररात एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी। इस दौरान बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैैै। सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

