शार्ट सर्किट से ढाई मंजिला मकान जलकर राख, मची अफरा-तफरी

कुल्लू। जिला कुल्लू की खराहल घाटी में आग (Fire) लगने से ढाई मंजिला मकान (House) जलकर राख हो गया। यह ढाई मंजिला मकान (House) कुल्लू की खराहल घाटी के चतानी पंचायत के शिल्हा गांव में था। आग (Fire) लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से मकान
 | 
शार्ट सर्किट से ढाई मंजिला मकान जलकर राख, मची अफरा-तफरी

कुल्लू। जिला कुल्लू की खराहल घाटी में आग (Fire) लगने से ढाई मंजिला मकान (House) जलकर राख हो गया। यह ढाई मंजिला मकान (House) कुल्लू की खराहल घाटी के चतानी पंचायत के शिल्हा गांव में था। आग (Fire) लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से मकान में आग भड़कने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार शिल्हा गांव में धनी राम पुत्र रामनाथ के घर में सुबह साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी। परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। परिवार के लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े और चीखे-पुकार मच गई। इतने में गांव के लोग भी एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। गांववालों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने में सहायता की।

 

यह भी पढ़ेंः-हमीरपुर में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 190 और लोग पॉजिटिव

नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

ग्राम पंचायत चतानी के प्रधान शेर सिंह ने कहा कि आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को आग से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क से दूर होने के चलते आग बुझाने के लिए ग्रामीण दमकल विभाग की मदद नहीं ले सके। गांव सड़क से दूर है, इस कारण वहां गाड़ियां नहीं पहुंच पाई।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।