हिमाचल में हेरोइन के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, करता था मेकेनिक का काम

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने हेरोइन के साथ हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम सोमवार रात के समय थाना भुंतर के अंतर्गत आते क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थी। इस दौरान युवक को 5
 | 
हिमाचल में हेरोइन के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, करता था मेकेनिक का काम

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने हेरोइन के साथ हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम सोमवार रात के समय थाना भुंतर के अंतर्गत आते क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थी। इस दौरान युवक को 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

इस दौरान एक खुफिया सूचना मिलने पर टीम ने भुंतर में एक मेकेनिक की रिहायश पर दबिश दी। चेकिंग के दौरान 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अजय उर्फ छोटू निवासी फुर्लुक् तहसील घरौंदा जिला करनाल के रूप में हुई है। आगामी कार्रवाई जारी है।

 

 

यह भी पढ़ेंः-मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, हिमाचल में भरे जाएंगे शिक्षकों के चार हजार पद

कुल्लू एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी मैकेनिक के खिलाफ पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने अब हेरोइन के साथ उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। आरोपी नशा तस्करी के कारोबार में किन-किन लोगों के साथ जुड़ा था, इसकी भी छानबीन की जा रही है ताकि उन लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।