अटल टनल बंद, लाहौल में बर्फबारी और प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal) में दूसरे दिन बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी (fresh Snowfall) का दौर जारी है। अप्रैल माह में रोहतांग दर्रे के साथ लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी (fresh Snowfall) हो रही है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग (Atal tunnel Rohtang) से पर्यटकों के साथ
 | 
अटल टनल बंद, लाहौल में बर्फबारी और प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal) में दूसरे दिन बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी (fresh Snowfall) का दौर जारी है। अप्रैल माह में रोहतांग दर्रे के साथ लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी (fresh Snowfall) हो रही है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग (Atal tunnel Rohtang) से पर्यटकों के साथ आम लोगों के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।

 

रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर, कोकसर, सिस्सू, गोंधला, नॉर्थ और साउथ पोर्टल में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। केलांग में 10 सेंटीमीटर, दारचा, जिस्पा और गेमूर में 15 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। काजा में 8, लोसर में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।

 

हिमाचल (Himachal) की कई पहाड़ियां बर्फ की चादर से फेद हो गई हैं। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड पड़े से लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। इन दिनों सेब की फ्लावरिंग का दौर है। फ्लावरिंग के लिए बर्फबारी से पड़ रही कड़ाके की ठंड तथा बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। पूरे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार दोपहर से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसे बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।