चम्बा-भरमौर राजमार्ग पर गिरा डंगा, थमे वाहनों के पहिए

चम्बा/भरमौर। चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एक बार फिर बंद हो गया है। चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली के समीप रविवार सुबह डंगा गिर गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। वाहन चालकों सहित सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10
 | 
चम्बा-भरमौर राजमार्ग पर गिरा डंगा, थमे वाहनों के पहिए

चम्बा/भरमौर। चम्बा-भरमौर राष्‍ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एक बार फिर बंद हो गया है। चम्बा-भरमौर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली के समीप रविवार सुबह डंगा गिर गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। वाहन चालकों सहित सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे दुनाली के समीप अचानक डंगा गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त डंगा गिरा, मार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी। डंगा गिरने के बाद मार्ग पर बसों सहित अन्य वाहन फंस गए।

 

तीन बजे तक नहीं हुआ बहाल

वाहन चालकों ने सड़क का डंगा गिरने की सूचना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंडल चम्बा को दी। इसके उपरांत मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन, दोपहर करीब तीन बजे तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। दोनों ओर लोग फंसे हुए हैं।

 

 

कल 45 मार्गों पर थमे थे पहिए

गौरतलब है कि चम्बा जिला में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस कारण विभिन्न मार्गों पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बीते शनिवार को भी जिला चम्बा में भूस्खलन होने के कारण करीब 45 मार्गों पर वाहनों के पहिए थम गए थे। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा था।

 

जल्द बहाल होगा राजमार्ग

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द मार्ग को बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जा सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।