आतंकवाद पर तीखे प्रहार के लिए भारत और कजाकिस्‍तान की सेनाएं करेंगी अभ्यास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान का राज एक बार फिर कायम हो गया है। इसी बीच आतंकवाद के खिलाफ डटकर हमला बोलने के लिए भारत और कजाकिस्तान की सेनाएं आपस में सैन्याभ्यास करेंगी। भारत व कजाकिस्तान की सेनाएं 30 अगस्त से 13 दिनों का सैन्याभ्यास करेंगी। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष
 | 
आतंकवाद पर तीखे प्रहार के लिए भारत और कजाकिस्‍तान की सेनाएं करेंगी अभ्यास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान का राज एक बार फिर कायम हो गया है। इसी बीच आतंकवाद के खिलाफ डटकर हमला बोलने के लिए भारत और कजाकिस्‍तान की सेनाएं आपस में सैन्याभ्यास करेंगी। भारत व कजाकिस्‍तान की सेनाएं 30 अगस्‍त से 13 दिनों का सैन्याभ्यास करेंगी। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस संयुक्त अभ्‍यास में भारतीय सेना की ओर से बिहार रेजि‍मेंट के 90 सैन्‍य कर्मी शामिल होंगे।

 

 

 

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि ‘कजइंड-21’ अभ्यास ट्रेनिंग नोड, आइशा बीबी, कजाकिस्‍तान में 30 अगस्‍त से 11 सितम्‍बर के बीच आयोजित किया जाएगा। बयान के अनुसार यह सैन्‍य अभ्‍यास भारत और कजाकिस्‍तान के सशस्‍त्र बलों को संयुक्‍त राष्‍ट्र के जनादेश के तहत पहाड़ी, ग्रामीण क्षेत्रों में उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण का एक अवसर प्रदान करेगा। इस संयुक्त अभ्‍यास में भारतीय सेना की ओर से बिहार रेजि‍मेंट के 90 सैन्‍य कर्मी शामिल होंगे।

 

 

यह भी पढ़ेंः-राजनीतिक रैलियां खत्म, अब फिर सामाजिक सामारोहों पर कसेगा शिकंजा

बयान के अनुसार इस संयुक्‍त अभ्‍यास में दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर रणनीतिक कौशल, आतंकवाद विरोधी माहौल में अभियानों की योजना और उनके क्रियान्‍वयन तथा आतंकवाद तथा उग्रवाद संबंधी अभियानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा। यह सैन्‍य अभ्‍यास 48 घंटों का दीर्घकालीन अभ्‍यास पूरा होने के बाद समाप्‍त होगा जिसमें आतंकवादियों के अर्धग्रामीण ठिकाने को नष्‍ट करने का परिदृश्‍य शामिल होगा। इसमें कहा गया है कि इस सैन्‍य अभ्‍यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी विश्‍वास को बढ़ावा मिलेगा और बेहतर चलन को अपनाने में सक्षम होने का अवसर मिलेगा।

 

यह भी पढ़ेंः-नूरपुर आईटीआई के 102 प्रशिक्षुओं को सुजुकी मोटर कंपनी में मिली नौकरी

कजाकिस्‍तान के साथ बढ़ रहे रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और सैन्‍य कूटनीति के एक हिस्‍से के रूप में ‘भारत-कजाकिस्‍तान संयुक्‍त प्रशिक्षण प्रयास का 5वां संस्‍करण’ ट्रेनिंग नोड, आइशा बीबी, कजाकिस्‍तान में 30 अगस्‍त से 11 सितम्‍बर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास है जो भारत और कजाकिस्‍तान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।