Corona In Himachal: हिमाचल में 11 दिनों में कोरोना से 77 लोगों की मौत, 1820 नए मरीज मिले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से वीरवार को कुल सात लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सोलन जिला के 4 लोगों की मौत हुई है। 1820 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से वीरवार को कुल सात लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सोलन जिला के 4 लोगों की मौत हुई है। सोलन की 68, 59 और 72 साल की महिला के अलावा 60 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी के 38-38 साल के दो पुरुषों और हमीरपुर के 48 साल के व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हुई है। प्रदेश में बीते 11 दिनों में कुल 77 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 3951 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है।

 

यह भी पढ़ेंः-रैडक्रॉस सोसाइटी हमीरपुर के रैफल ड्रॉ का पहला ईनाम रेनॉल्ट क्विड कार


वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में 9982 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 1820 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 389 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार छठे दिन भी कमी दर्ज की गई है। 2618 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब एक्टिव केस कम होकर 10,336 रह गए हैं, जबकि छह दिन पहले प्रदेश में 17 हजार से अधिक एक्टिव केस हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- कांगड़ा में नहीं बिकेगा चाइनिज मांझा; शीशे के मिश्रण वाले धागों की बिक्री पर भी रोक


नए मिले कोरोना संक्रमित 1820 लोगों में बिलासपुर के 127, चम्बा के 50, हमीरपुर के 198, कांगड़ा के 336, किन्नौर के 46, कुल्लू के 83, लाहौल स्पीति के 2, मंडी के 285, शिमला के 229, सिरमौर के 191, सोलन के 145 और ऊना जिला के 128 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में पहले से ही पाबंदिया लगा दी गई हैं। इसके साथ की शिक्षण संस्थानों को भी आगामी 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।