Corona : हमीरपुर जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट में 155 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट (Rapid Antigen Test) के लिए कुल 650 सैंपल लिए गए, जिनमें से 155 पॉजीटिव (Positive)  निकले।
 | 
.

हमीरपुर ।   जिला हमीरपुर में वीरवार को रैपिड एंटीजन (Rapid Antigen  टैस्ट में 155 लोग कोरोना पॉजीटिव  (Corona Positive)   पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री (CMO Dr. R.K. Agnihotri)  ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट (Rapid Antigen Test) के लिए कुल 650 सैंपल लिए गए, जिनमें से 155 पॉजीटिव (Positive)  निकले।


  डॉ. आरके अग्रिहोत्री (Dr. R.K. Agnihotri)  ने कहा कि कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को फैलने से रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर घर से बाहर न निकलें। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। खांसी- जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लेना चाहिए तथा अपना कोरोना टैस्ट (Corona Test) करवाना चाहिए।


 मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)  ने कहा कि अगर रिपोर्ट पॉजीटिव (Positive) आती है तो अपने प्राथमिक संपर्क में आए अन्य सभी लोगों को भी टैस्ट के लिए प्रेरित करें। डॉ. आरके अग्रिहोत्री (Dr. R.K. Agnihotri)  ने कहा कि इन सभी सावधानियों एवं नियमों का पालन करके ही हम कोरोना संक्रमण (Corona Infection)  को नियंत्रित कर सकते हैं।   

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।