डाढ में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ कुल्लू के दो लोग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 | 
arrest

धर्मशाला। डाढ चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने वीरवार देर रात साढ़े 8 बजे डाढ में दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार में दोनों धर्मशाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू नंबर की एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। इस दौरान आल्टो कार से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई।


इस पर पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को  गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार यानी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड लेने के बाद पुलिस छानबीन करेगी। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।