संगत का असर; भौंकना भूल गया कुत्ता, देता है मुर्गे की तरह बांग- देखें Video

वीडियो में आप एक छोटे से कुत्ते को देख सकते हैं, जो भौंकने की जगह बांग लगा रहा है। बैकग्राउंड से पहले मुर्गे के बांग लगाने की आवाज आती है, उसे सुनकर कुत्ता भी बांग लगाना शुरु कर देता है।

 | 
वीडियो में आप एक छोटे से कुत्ते को देख सकते हैं, जो भौंकने की जगह बांग लगा रहा है। बैकग्राउंड से पहले मुर्गे के बांग लगाने की आवाज आती है, उसे सुनकर कुत्ता भी बांग लगाना शुरु कर देता है।

आप संगति का महत्व तो जानते ही होंगे। हर किसी के जीवन में संगति एक अहम रोल अदा करती है। ये संगति का ही असर होता है कि अच्छे लोग बुरे लोगों की संगत में बुरे आदत पाल लेते हैं, तो वहीं कई बुरे आदत वाले लोग भले लोगों के संगत में रहकर खुद को बिल्कुल बदल देते हैं। हकीकत यह है कि संगत का असर हर किसी पर कभी न कभी पड़ता है। 


कहने का मतलब यह है कि अगर आप ज्यादा समय तक किसी के साथ रहते हैं तो उसकी कोई न कोई आदत आपके अंदर भी आ जाती है और आप भी वैसा ही करने लगते हैं। फिर चाहे वो इंसान हो या जानकर संगत का असर हर किसी पर होता है। अगर विश्वास नहीं होता तो आप इस वायरल हो रहे वीडियो में ही देख लीजिए। जिसमें एक कुत्ता भौंकने की बजाए मुर्गे की तरह बांग लगाता दिखाई दे रहा है। 
 

वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप एक छोटे से कुत्ते को देख सकते हैं, जो भौंकने की जगह बांग लगा रहा है। आप देखिए बैकग्राउंड से पहले मुर्गे के बांग लगाने की आवाज आती है, उसे सुनकर कुत्ता भी बांग लगाना शुरु कर देता है, वो पूरी तरह से मुर्गे की नकल उतार रहा है। कुत्ता बार-बार ऐसा कर रहा है। 

यहां देखें Video:

वीडियो देखकर तो आपको भी यकीन हो ही गया होगा कि संगत का असर कैसे होता है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- ये होता है संगत का हाल। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।