राधाष्टमी का शाही स्नान आज, त्रिलोचन के वंशज तोड़ेंगे डल

इस वर्ष भी कोरोना माहामारी के कारण मणिमहेश यात्रा को सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है।
 | 
manimahesh

भरमौर। मणिमहेश यात्रा के तहत राधाष्टमी पर्व का शाही स्नान (न्हौण) सोमवार दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट पर आरंभ होगा। मंगलवार 3 बजकर 3 मिनट तक शाही स्नान का दौर पवित्र डल झील पर जारी रहेगा। सबसे पहले पवित्र डल झील को तोडऩे की रस्म संचूई के त्रिलोचन के वंशज एवं शिव चेले निभाएंगे। सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन करने के लिए संचूई के शिव चेलों के अलावा दशनामी अखाड़े की छड़ी और पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर के भद्रवाह की छड़िया भी सोमवार को डल झील पर पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ेंः-पालमपुर बस अड्डे के पास संदिग्ध हालत में मिला चम्बा के व्यक्ति का शव


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी कोरोना माहामारी के कारण मणिमहेश यात्रा को सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है। नतीजतन यात्रा में राधाष्टमी के स्नान के लिए सिर्फ धार्मिक परंपराओं को निभाया जाएगा। सोमवार दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट पर शाही न्हौण आरंभ होगा। इससे पहले संचूई के शिव चेले डल तोड़ने की परंपरा को निभाएंगे। इसके बाद पवित्र छड़ियां डल में स्नान करेंगी। मंगलवार 3 बजकर 3 मिनट तक डल झील पर स्नान करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। उधर, मणिमहेश यात्रा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ेंः-त्रिलोचन महादेव मंदिर: चम्बा में एक नहीं दो हैं मणिमहेश, दूसरा कहां है यहां पढ़ें


मणिमहेश ट्रस्ट के सदस्य सचिव एवं एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि रविवार शाम तक डल झील पर 150 के करीब यात्रियों के पहुंचने की सूचना है, जबकि धनछो में 50 के करीब यात्री पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है कि अगर बारिश का दौर अधिक रहता है, तो यात्रियों को सुरक्षित ठिकानों पर रोका जाए और बारिश थमने पर ही उन्हें रवाना किया जाए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।